Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की मौजूदगी में क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी मेघालय पुलिस

मेघालय की एसआईटी टीम देर रात सोनम को शिलांग लेकर पहुंची। उसके बाद उसे गणेश दास अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, ताकि यह पता चल सके कि वह गर्भवती है या नहीं।

11 Jun 2025

रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की मौजूदगी में क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी मेघालय पुलिस

शिलांग। इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब सोहरा में सोनम रघुवंशी की मौजूदगी में क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी। इस मामले में गिरफ्तार किए गए बाकी चार आरोपितों को शिलांग लाया गया है और उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

मेघालय की एसआईटी टीम देर रात सोनम को शिलांग लेकर पहुंची। उसके बाद उसे गणेश दास अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, ताकि यह पता चल सके कि वह गर्भवती है या नहीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया और उसकी पुलिस रिमांड की मांग की गई। पुलिस ने इस जांच को 'ऑपरेशन हनीमून' नाम दिया है। ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सैयेम ने बताया कि आरोपितों के इंदौर और गाज़ीपुर स्थित ठिकानों से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए गए हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम और उसके साथियों को इंदौर और गाज़ीपुर से गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार आरोपितों की छह दिन और गाज़ीपुर से पकड़े गए एक आरोपित की तीन दिन की रिमांड हासिल की है।

राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी 23 मई को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में छुट्टियां मना रहे थे, तभी से वे लापता थे। 2 जून को राजा का शव एक खाई से बरामद हुआ था, जिससे यह सनसनीखेज मामला उजागर हुआ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की मौजूदगी में क्राइम सीन रीक्रिएट क
मेघालय की एसआईटी टीम देर रात सोनम को शिलांग लेकर पहुंची। उसके बाद उसे गणेश दास अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, ताकि यह पता चल सके कि वह गर्भवती है य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News